फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: विंध्यधाम में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक, मुंडन, जनेऊ का मुहूर्त कल, भारी भीड़ आने की संभावना

Mon, 15 Jun 2020 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी
विज्ञापन

जगतजननी मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों को कोरोना से बचाने के लिए पहुंचने से रोकने के लिए प्रमुख मार्गों पर दो दिन बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। सोमवार को मुंडन एवं जनेऊ का शुभ मुहूर्त होने के कारण भीड़ आने की संभावनाओं के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


रविवार दोपहर दूधनाथ तिराहा, अमरावती चौराहा, पटेंगरा नाला व शिवपुर आदि मार्ग बंद कर सुरक्षाकर्मियों के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, होटल, धर्मशाला में भी श्रद्धालुओं के ठहरने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

पिछले दिनों एक तीर्थ पुरोहित के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। संक्रमित व्यक्ति के मोहल्ले की ओर जाने वाले मार्ग पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई है। इस संबंध में धाम चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र ने बताया कि विंध्याचल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मार्ग सील कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें