वाराणसी। बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान में नए सत्र 2023-24 के लिए एंटी रैगिंग कमेटी और एंटी रैगिंग स्क्वायड का नए सिरे से गठन किया गया है। 34 सदस्यीय कमेटी पर रैगिंग रोकने की जिम्मेदारी होगी। आईएमएस निदेशक की अध्यक्षता में बनी 22 सदस्यीय कमेटी में आयुर्वेद, दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय, आधुनिक चिकित्सा संकाय के प्रमुख के साथ 13 शिक्षक, संयुक्त कुलसचिव, चार मेडिकल छात्रों को भी शामिल किया गया है। वहीं, प्रो. विजयनाथ मिश्रा, प्रो. ललित मोहन अग्रवाल, डॉ. अखिलेश चंद्रा, प्राे. आरएन चौरसिया, प्रो. राहुल अग्रवाल, डाॅ. विश्वंभर सिंह, डॉ. प्रियंका भगत को कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसर में रैगिंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 12 शिक्षकों को एंटी रैगिंग स्क्वायड में रखा गया है। निदेशक कार्यालय के अनुसार सर्जरी विभाग के प्रो. विवेक श्रीवास्तव को एंटी रैगिंग स्क्वायड का अध्यक्ष बनाया गया है। बीएचयू की ओर से आईएमएस निदेशक कार्यालय में अनुभाग अधिकारी विनोद कुमार यादव को सचिव बनाया गया है।