अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश पूर्वी की क्षेत्रीय बैठक रविवार को मोढ़ैला में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान और युवा संभाग को क्षेत्रीय स्तर पर रचनात्मक कार्यों को तेज करने का निर्णय किया। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने भी अपनी बात रखी है। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव ने की। स्वागत भाषण प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरुणी चंद्र सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. दिवाकर लाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र, प्रदेश संरक्षक हरीश चंद्र, प्रदेश महामंत्री ज्ञान प्रकाश अस्थाना, ठेला पटरी व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष आशीष निगम, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष व्योमेश चित्रवंश आदि ने अपने विचार रखे।