फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तेज बारिश में मड़ई पर गिरा आम का पेड़, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। गौर गांव के बंगला चट्टी में शनिवार रात तेज बारिश के दौरान एक विशाल आम का पेड़ मड़ई पर गिर गया। हादसे में मड़ई में सो रही 50 वर्षीय कुमारी बिंद गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गौर गांव के बंगला चट्टी निवासी राजाराम बिंद की पत्नी कुमारी बिंद शनिवार रात मकान के सामने बनी मड़ई में सो रही थीं। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मलबे से महिला को बाहर निकालकर तत्काल वाराणसी के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें