फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांवों तक हरियाली का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को शहर से गांव तक पर्यावरण संरक्षण की अलख जगी। कोरोना की दूसरी लहर में जिस प्रकार ऑक्सीजन संकट ने लोगों को अपनों से दूर किया। लोगों ने उससे प्रेरित होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए और उसके संरक्षण का संदेश दिया। सामाजिक संगठनों ने जहां पौधे लगाकर फ्रंटलाइन वारियर्स को धन्यवाद दिया, वहीं शिक्षकों ने ऑक्सीजन संकट से मरने वाले लोगों की याद में पौधे लगाए।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने लोहता स्थित प्राथमिक विद्यालय भिटारी में पौधरोपण किया। जिसमें उन्होंने विद्यालय परिसर में आंवले का पौधा लगाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविन्द्र सिंह व भिटारी की पूर्व ग्राम प्रधान हीरावती देवी मौजूद रहीं।
उत्तर प्रदेश मारवाड़ी युवा मंच द्वारा कबीर नगर में गोद लिए गए पार्क में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी रहे। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर संस्था की ओर से 49 पौधे रोपकर उनका जन्मदिन मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से यशा मोदी, सुनीता कंदोई, मनीषा अग्रवाल, स्मिता लोहिया, वंदना रतेरिया, सुनीता कंदोई, प्रीति अग्रवाल, निशा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर खतरे को लेकर कोरोना मुक्त काशी योग अभियान से जुड़े बच्चे काफी सजग हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने पोस्टर बनाकर व ऑक्सीजन युक्त पौधे बांटकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कोरोना मुक्त काशी योग अभियान के योगाचार्य पंडित बब्बन तिवारी ने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा बरगद, नीम, पीपल, लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कोरोना से बचाव लिए किया गया पौधरोपण
नई सुबह एक उम्मीद संस्था की ओर से एसएफ पब्लिक स्कूल सुंदरपुर में पौधरोपण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से नंदलाल, ममता मौर्य, आशीष मौर्य ,दीपक कुमार चौधरी ,अनीश खान, विजय कुमार मौजूद रहे।
कोरोना वारियर्स के सम्मान में पौधारोपण
सेवन डेज फाउंडेशन की ओर से फ्रंटलाइन वॉरियर्स के सम्मान में पौधारोपण किया। संस्था की अध्यक्ष कोमल गुप्ता, बिंदु व संगीता ने पौधरोपण के दौरान नीम, पीपल, आम के पौधे रोपे।
भाविप ने सदस्यों को बांटे पौधे
भारत विकास परिषद की ओर से रजत जयंती वर्ष में पर्यावरण अभियान की शुरुआत की। जिसके तहत शनिवार को भारत विकास परिषद सत्यम से जुड़े सदस्यों ने क्लब के अन्य परिवारों को पौधे वितरित किये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विष्णु सेठ, रीता सेठ, सचिन अग्रवाल, ऋतु बरनवाल, सुनील कपूर, संजीव कपूर, किशन पेशवानी, रानी आदि मौजूद रहे।
लगाए पौधे, बांटे पक्षियों के घरौंदे
विवंडर फाउंडेशन की ओर से शनिवार को विलुप्त हो रहे पेड़ों के पौधे लगाकर व पक्षियों के घरौंदे वितरित कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। संस्था के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वो प्रकृति से विलुप्त हो रहे पेड़-पौधे की प्रजाति को खत्म होने से बचाएंगे। कार्यक्रम में गोपाल कुमार, धीरज, बागेश्वर, समर्थ आदि मौजूद रहे।
पार्क में रोप गए 51 पौधे
भारत विकास परिषद काशी प्रांत व शिवा शाखा की ओर से आनंद पार्क दुर्गाकुंड में पौधरोपण किया गया। जिसमें मुकुल शाह, कविता शाह, अर्चना अग्रवाल, मदन राम चौरसिया, नीलिमा चौरसिया, एसएन खेमका, अमरचंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
रोटरी क्लब ने पाणिनी कन्या में किया पौधरोपण
रोटरी क्लब उदय की ओर से शनिवार को महमूरगंज स्थित पाणिनी कन्या महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया। जिसमें कैंट विद्यायक सौरभ श्रीवास्तव ने पीपल के पौधे रोपे। इस अवसर पर सचिन मिश्रा व क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान
छोटी सी आशा की ओर से कोरोना वारियर्स के सम्मान में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व कमिश्नर का पोस्टर लगाकर उनके सम्मान में एक-एक वृक्ष लगाया। मुख्य रूप विकास जायसवाल, रीता बजाज आदि मौजूद रहे।
पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से किया जागरूक
श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के एनसीसी बटालियन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आनलाइन संगोष्ठी एवं पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में कैडेट ने पोस्टर व स्लोगन के जरिये पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि 100 यूपी बटालियन वाराणसी के कमान अधिकारी कर्नल आशीष त्रिपाठी रहे। इस दौरान अनिल कुमार जैन, कैप्टन पीके श्रीवास्तव, डॉ. कुमकुम मालवीय, डॉ. आभा सक्सेना, डॉ. अनीता सिंह, उषा बाल चंदानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें