वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में राजस्व वसूली और वाद निस्तारण की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। तहसीलदारों को निर्देश दिया कि अमीनवार वसूली की समीक्षा करें। एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार को 5 साल से वादों के निस्तारण का निर्देश दिया। निर्देश दिया कि आरसी की वसूली हर दशा में शत-प्रतिशत कराएं। आईजीआरएस की समीक्षा में रैंक सुधार पर जोर दिया। हैसियत नामा में लंबित आवेदनों को प्रतिदिन निस्तारण का निर्देश दिया। उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली पूरी करें, इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी राजस्व वसूली में लापरवाही करेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने परिवहन, आबकारी, राजस्व, खनन विभाग को राजस्व वसूलने पर जोर दिया। ब्यूरो