फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संगठन में फेरबदल : वाराणसी महानगर और जिला दोनों के प्रभारी फिर अरुण पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
- चंदौली में मीना चौबे, गाजीपुर में अजीत चौबे और जौनपुर में शंकर गिरी को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन

- प्रयागराज के तीन संगठनात्मक जिलों समेत काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों में तय हुआ प्रभार
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। वाराणसी महानगर और वाराणसी जिला दोनों की जिम्मेदारी एक बार फिर एमएलसी अरुण पाठक को सौंपी गई है। चंदौली में मीना चौबे, गाजीपुर में अजीत चौबे और जौनपुर में शंकर गिरी को जिला प्रभारी बनाया गया है। प्रतापगढ़ में अवधेश गुप्ता, भदोही में समीर सिंह और जौनपुर में शंकर गिरी को जिला प्रभारी बनाया गया है। मछलीशहर में दिनेश मौर्य, सुल्तानपुर में बृजभूषण सिंह और अमेठी में सुनील सिंह को जिम्मेदारी मिली है। प्रयागराज महानगर की जिम्मेदारी राकेश त्रिवेदी, प्रयागराज यमुनापार की अनिल सिंह और प्रयागराज गंगा पार की अशोक मिश्रा को दी गई है। कौशांबी में अमरनाथ यादव, मिर्जापुर में मानु प्रताप सिंह और सोनभद्र में कौशलेंद्र पटेल को जिला प्रभारी बनाया गया है। क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया समेत क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अनूप जायसवाल, अजीत रावत, जगदीश त्रिपाठी, उत्तम ओझा, संतोष सोलापुरकर और अनिल गुप्ता ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें