आईआईटी बीएचयू को 60 साल पुराने छात्र की ओर से दो करोड़ रुपये का दान मिला है। इस धनराशि से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग में एक पीठ डॉ. हीरा फोतेदार स्थापित की जाएगी। जहां विश्व के शीर्ष प्रोफेसर पढ़ाएंगे। इस पीठ में अंतर-विषयक अनुसंधान को बढ़ावा देने और आईआईटी बीएचयू को पदार्थ विज्ञान के मामले में दुनिया में उच्च दर्जा दिलाने का काम किया जाएगा।