Varanasi News: गणतंत्रता दिवस पर बाबा विश्वनाथ का तिरंगा शृंगार हुआ। साथ ही तिलभांडेश्वर, बाबा कालभैरव और मनकामेश्वर महादेव सहित और मंदिरों में शृंगार व गर्भगृह को तिरंगे से आकर्षक सजावट की गई।
गणतंत्र दिवस पर श्रीकाशी विश्वनाथ का तिरंगे के स्वरूप में शृंगार हुआ। मंदिर नए नवाचार के तहत षोडशोपचार पूजन के साथ ध्वज वंदन हुआ। तिलभांडेश्वर, बाबा कालभैरव और मनकामेश्वर महादेव सहित और मंदिरों में शृंगार व गर्भगृह को तिरंगे से आकर्षक सजावट की गई थी।
विज्ञापन
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सुबह नीलकंठ भवन पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम स्थित भारत माता की प्रतिमा पर श्रद्धा के साथ भारत माता की आराधना हुई। भारत माता के प्रतिमा स्थल पर ही स्थापित राष्ट्रीय ध्वज की आराधना का ध्वज वंदन हुआ।
स्वस्तिवाचन कर तिरंगा ध्वज पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता एवं राष्ट्रीय ध्वज की विधिवत आरती उतारी। वहीं, सोमवारीय रुद्राभिषेक में अविमुक्तेश्वर महादेव के अर्घ्य को राष्ट्रीय ध्वज के साथ अभिषेक हुआ। तिरंगा थीम पर शृंगार हुआ। भोग आरती में भी इसी थीम पर शृंगार कर आरती हुई।
विज्ञापन
पूजन में उप जिलाधिकारी पवन प्रकाश, डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण, नायब तहसीलदार मिनी एल शेखर आदि रहे। उधर, पांडेय हवेली स्थित तिलभांडेश्वर महादेव, मणिकर्णिका स्थित मनकामेश्वर महादेव में तिरंगा शृंगार हुआ। कालभैरव मंदिर के गर्भगृह में तिरंगा रूप में सजावट की गई।