वाराणसी के बजरडीहा निवासी महिला के परिजनों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके साथ ही जिले के सभी संक्रमित मरीजों के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब सभी के परिजनों की सेहत पर नजर रखी जा रही है। इसके पहले ही लोहता, गंगापुर और मदनपुरा में संक्रमित मिलने वालों के परिजनों सैंपल निगेटिव आ चुके हैं।
जिले में मदनपुरा से दो, गंगापुर दो, लोहता और बजरडीहा में एक-एक संक्रमित मरीज इस समय दीनदयाल अस्पताल में भर्ती है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजो के घर के आस-पास हाइपोक्लोराइट के छिड़काव के साथ ही संक्रमित मरीजों के परिजनों को कोरोना से बचाव और इससे सावधानी बरतने की अपील की गई।
सीएमओ ने बताया कि चारो जगहों से कुल 80 लोगो के सैंपल लिए गए थे। जिसमें लोहता-मदनपुरा से 41 और गंगापुर-बजरडीहा से 39 सैंपल थे। अब सभी निगेटिव आ चुके है। विभाग की टीम परिजनों की सेहत पर नजर बनाए है।