फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिपे जमाती की सूचना दें और पाएं 5,100 इनाम, जौनपुर के डीएम ने किया एलान

Fri, 17 Apr 2020 09:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात में शामिल होने के बाद जिले में छिपकर रह रहे जमातियों के बारे में सूचना देने पर 5100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। जौनपुर के डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार देर शाम यह घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन


डीएम ने बताया कि तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले कुछ लोग जिले में भी आए हैं। इनमें अब तक 46 लोगों को चिह्नित किया जा चुका है। सभी को शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है। इनमें एक बांग्लादेशी नागरिक समेत दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, दोनों का वाराणसी में उपचार चल रहा है।

इनके अलावा अभी भी कोई व्यक्ति छिपा है तो खुद नजदीकी थाने में उपस्थित हो या सूचना दे दे, जिससे उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर सैंपल की जांच कराई जा सके। अगर बाद में वह पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि उनके संज्ञान में भी अगर कोई ऐसा व्यक्ति हो तो उनके मोबाइल पर जानकारी दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले को 5100 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें