वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या शुक्रवार सुबह थोड़ी राहत देने वाली रही। पिछले तीन-चार दिनों से जहां रोजाना सुबह 800 से 1000 मरीज मिलते थे, वहीं शुक्रवार सुबह 11 बजे स्वास्थ विभाग को मिली 2164 सैंपल की रिपोर्ट में 591 नए मरीजो में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि पिछले 4 दिनों से अस्पतालों से कोई भी मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ, यह चिंता का विषय है। इधर अस्पतालो में ऑक्सीजन का संकट बना हुआ है। नए मरीजों के मिलने के बाद कुल मरीजो की संख्या 50962 हो गई है। इसमें 33582 डिस्चार्ज और 470 लोगों की मौत के बाद अब भी 16910 एक्टिव मरीज हैं।