फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल के विधायक के खिलाफ थाने में दी गई तहरीर

Tue, 27 Mar 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस के कैंट थाने में अपना दल (एस) के विधायक के खिलाफ तहरीर दी गई। सिकरौल निवासी उमाशंकर सिंह ने कैंट थाने में सेवापुरी से विधायक नीलरतन पटेल के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


उमाशंकर का आरोप है कि विधायक उनकी जमीन की सीमा में ग्रिलनुमा दीवार का निर्माण करा रहे हैं। इस संबंध में बात करने पर विधायक के लोगों द्वारा उन्हें धमकाया गया। वहीं, विधायक ने इस शिकायत को सिरे से खारिज किया है।

स्टील प्लांट से सेवानिवृत्त उमाशंकर सिंह ने सिकरौल में मकान बनवा कर रहते हैं। उमाशंकर के अनुसार उन्होंने वीडीए द्वारा स्वीकृत नक्शे के आधार पर चारों तरफ खाली जमीन छोड़ रखी है। बगल में विधायक नीलरतन पटेल मकान बनवा रहे हैं।
विज्ञापन


अब विधायक के मकान के ऊपरी तल पर जो निर्माण कार्य हो रहा है वो उनकी जमीन की हद में है। ऐसा करने से मना करने पर विधायक के लोगों द्वारा देख लेने की धमकी दी जाती है।

इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है लेकिन वह जमीन से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस संबंध में राजस्व विभाग के स्तर से ही कार्रवाई हो पाएगी।

वहीं, विधायक नीलरतन पटेल ने कहा कि हम अपने मकान की छत पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाड़ जैसा लगवा रहे हैं। मुझे तो नहीं प्रतीत होता कि किसी का हक मारा जा रहा है और कुछ गलत हो रहा है। यदि किसी को शिकायत हो तो वो राजस्व विभाग के अधिकारियों को बुलाकर जांच करा ले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें