फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने-माने साहित्यकार काशीनाथ सिंह बीएचयू अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती

Sat, 29 Feb 2020 01:27 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशीनाथ सिंह - फोटो : अ
विज्ञापन

जाने-माने साहित्यकार काशीनाथ सिंह को देर रात बीएचयू अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉ. अभिषेक पांडेय के देखरेख में चल रहा है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में दिखाने आए काशीनाथ सिंह को यूरिनल प्रॉब्लम होने के बाद भर्ती करने का निर्णय लिया गया और इसी दिन स्पेशल वार्ड के डी ब्लॉक में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


इसके पहले भी वह यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की ओपीडी में डॉक्टर को दिखा चुके थे। स्पेशल वार्ड में भर्ती होने के बाद उनकी जांच कराई जा रही है। हालांकि किसी तरह के खतरे की कोई बात नहीं है। डॉ. पांडेय के मुताबिक उन्हें एक-दो दिन अस्पताल में रखकर जांच की जाएगी।
 

काशीनाथ सिंह हिंदी साहित्य की साठोत्तरी पीढ़ी के प्रमुख कहानीकार, उपन्यासकार एवं संस्मरण-लेखक हैं। उन्होंने लंबे समय तक काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हिन्दी साहित्य के प्रोफेसर के रूप में अध्यापन कार्य किया। सन् 2011 में उन्हें रेहन पर रग्घू (उपन्यास) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में साहित्य के सर्वोच्च सम्मान भारत भारती से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें