इतिहासकार परिषद काशी प्रांत के सदस्यों की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें आगामी मई महीने में पार्श्वनाथ विद्यापीठ शोध संस्थान, करौंदी में क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग कराने का निर्णय लिया गया है। तीन मई को होने वाले इस कार्यक्रम में काशी प्रांत सहित विभिन्न प्रांतों के इतिहासकार जुटेंगे। साकेतनगर स्थित आवास पर हुई बैठक में संयोजक प्रो. प्रशांत कश्यप ने बताया कि क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग में काशी प्रांत के अतिरिक्त गोरक्ष, उत्तरी बिहार, दक्षिणी बिहार और झारखंड प्रांत के वरिष्ठ इतिहासकार मौजूद रहेंगे। हर प्रांत से अधिकतम 10 सदस्यों की उपस्थिति होगी। अभ्यास वर्ग दो मई की शाम चार बजे से शुरू होगा। तीन मई को अभ्यास वर्ग का आयोजन चार सत्रों में होगा। हर सत्र 1:30 घंटे का होगा। बैठक की अध्यक्षता काशी प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. प्रवेश भारद्वाज ने की। संचालन प्रो. प्रशांत कश्यप और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अनुराधा सिंह ने दिया। बैठक में डा. देवी प्रसाद सिंह, डाॅ. बालमुकुंद पांडेय, डाॅ. सुरेश पांडेय आदि मौजूद रहे।