फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेका में सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड का वार्षिक निरीक्षण समारोह हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस रेल इंजन कारखाना के सेंट जाॅन्स एंबुलेंस ब्रिगेड का वार्षिक निरीक्षण समारोह बृहस्पतिवार को बरेका के केंद्रीय खेलकूद मैदान में हुआ। कार्यक्रम में ब्रिगेड के प्रशिक्षित सदस्यों ने आपातकालीन परिस्थितियों में राहत व बचाव कार्यों से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का प्रभावी प्रदर्शन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कोर कमांडर (मेडिकल) सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड व प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने कोर कमांडर राजकुमार पटेल के मार्गदर्शन में ब्रिगेड की ओर से प्रस्तुत परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान फायरमैन लिफ्ट, मानव बैसाखी, पिक ए बैक, टू हैंड शीट, थ्री हैंड शीट, फोर हैंड शीट, स्ट्रेचर ड्रील एवं सीपीआर जैसी प्राथमिक सहायता तकनीकों का सफल प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कोर कमांडर एवं उप मुख्य सामग्री प्रबंधन (आयात एवं डीजल) अभिषेक पाण्डेय ने ब्रिगेड की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डॉ. देवेश कुमार ने मॉक ड्रील और राहत कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही ब्रिगेड का मुख्य कर्तव्य है। संचालन नवल किशोर गुप्त और धन्यवाद ज्ञापन सचिव मंडल कंमाडर पीयूष मिंज ने किया। स्ट्रेचर ड्रिल प्रतियोगिता के विजेता दल को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें