फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफानी बारिश से लुटे किसान, शहरी भी परेशान

Tue, 14 Apr 2015 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुबह धूप और दोपहर में तेज हवा और बारिश। मौसम के इस तेवर ने पहले से ही बरबाद हो चुके किसानों को पूरी तरह लूट लिया। चांदावत तूफान के असर से रात तक कहीं तेज तो कहीं धीमी वर्षा होती रही। बाबतपुर में 2.2 मिलीमीटर और बीएचयू में 20 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। तेज हवा के कारण ग्रामीण इलाकों में लोगों के घरों के छप्पर उड़ गए और पेड़ उखड़ गए। तारों के आपस में टकराने से कई जगह आग भी लगी। रामनगर का पीपा पुल बह जाने से आवागमन बाधित हो गया है। बीएचयू कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के प्रो. आरएस सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी तेज हवा चलेगी और वर्षा होगी।
विज्ञापन

 
बेमौसम बरसात ने हर किसी की मुश्किल बढ़ा दी है। किसान फसलों के बरबाद होने से चिंतित हैं तो शहर की सड़कों पर फिसलन के चलते चलना दूभर हो गया है। बाबतपुर मौसम कार्यालय के मुताबिक अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक दिन और रात के तापमान का यह अंतर सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
 
फिर टूटा पीपा पुल, आवागमन ठप
रामनगर। सामनेघाट-बलुआघाट पीपा पुल टूटकर श्मशान घाट की ओर बह गया। मल्लाहों के शोर मचाने पर पुल से गुजर रहे साइकल, आटो और बाइक सवार राहगीर किनारे की ओर भागे और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सभासद विनोद सिंह का आरोप है कि क्षतिग्रस्त पटरे, बल्लियां लगाई थी जिससे पुल टूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें