वाराणसी। जिले के आराजीलाइन ब्लॉक के राजातालाब स्थित टोडरपुर में जैविक कृषि डिपो का उद्घाटन बुधवार को हुआ। बरेली से आए बायोवेल संस्था के सीईओ डीके शर्मा ने डिपो का उद्घाटन कर किसानों को इसकी सुविधाओं के बारे में बताया। किसान गोष्ठी में डीके शर्मा ने बताया कि रासायनिक खाद और दवाइयों की वजह से किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। ऐसे में जैविक खेती अपनाने से लाभ होगा।कहा कि किसान सुविधा कार्ड के विशेष लाभ की जानकारी से जैविक खेती अपनाने में आसानी होगी। इस दौरान संस्था के डीएसएम विनोद चौबे, डिपो धारक आलोक सिंह, टीएसएम जितेंद्र शर्मा, घनश्याम शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो