फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राह चलते मनचलों को सबक सिखाएंगी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राह चलते अगर किसी मनचले ने छात्राओं को परेशान किया तो अब उनको इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। छात्राएं किक और पंच से ऐसे मनचलों को सबक सिखाएंगी। अमर उजाला फाउंडेशन के तहत अपराजिता 100 मिलियन स्माइल और मानव एकेडमी आफ मार्शल आर्ट्स की ओर से बुधवार को कृष्ण मोहिनी विद्या मंदिर में आयोजित आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मानव एकेडमी की टीम ने 82 छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया और इससे जुड़ी बारीकियां भी बताईं। एकेडमी की ओर से सबरीन हाशमी, जया उपाध्याय, ज्योति उपाध्याय, अनुष्का मौर्या, योगिता शर्मा, खुशी प्रजापति, खुशी कुमारी, अंजलि प्रजापति ने छात्राओं को किक-पंच मारने की तकनीक बताई। साथ ही यह भी बताया कि स्कूल या घर से जाते समय अगर कोई मनचला हाथ पकड़े या परेशान करे तो बचाव में किस तरह प्रहार करना है। इस दौरान छात्राओं ने भी मनचलों को सबक सिखाने का संकल्प लिया। छात्राओं ने कहा कि वे मनचलों मुहतोड़ जवाब देंगी। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृपाशंकर श्रीवास्तव, विजय प्रकाश, श्वेत प्रकाश यादव, ऋचा मौर्या, सुधांशु पांडेय मौजूद रहे।

अमर उजाला की ओर से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम सराहनीय है। इससे छात्राओं को आत्मरक्षा की जानकारी मिलेगी। - सुधा उपाध्याय-प्रधानाचार्य, कृष्ण मोहिनी विद्या मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें