फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों का करें नियमित निरीक्षण, बार बार हो रही ट्रिपिंग को सुधारें

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में सोमवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करें और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। कहा कि बिजली की पर्याप्त आपूर्ति हो, इसके लिए लगातार मॉनीटरिंग की जाए। बार-बार हो रही ट्रिपिंग की समस्या को सुधारें। इस मंडलीय बैठक में जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के डीएम वर्चुअल माध्यम से मीटिंग से जुड़े रहे।


उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ पहुंचाया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और शिकायतों के समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि एंटी-भूमाफिया, राजस्व वादों का उचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। पीठासीन अधिकारी पांच साल और तीन साल से अधिक के लंबित वादों पर विशेष ध्यान देकर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। रोड सेफ्टी के लिए विद्यालयी वाहनों, बसों का निरीक्षण कर उनकी फिटनेस की शतप्रतिशत जांच करें। पीएम सूर्य घर योजना में रैंक पीछे होने पर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी गाजीपुर व चंदौली को योजना में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। जल निगम की ओर से किए गए कार्यों, सड़कों की खोदाई के बाद उनकी मरम्मत का मुद्दा भी बैठक में उठा। इसमें बताया गया कि वाराणसी में 28 मार्गों, चंदौली में 48, जौनपुर में 16 और गाजीपुर में 9 मार्गों का सुदृढ़ीकरण किया जाना शेष है। मंडलायुक्त ने रोड रिस्टोरेशन के कार्यों में ग्राम प्रधानों से समन्वय बनाकर शीघ्रता से कार्य करने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ प्रखर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कमिश्नर ने डीडी पंचायत पर जताई नाराजगी, अपेक्षित प्रगति लाने को कहा
कमिश्नर ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में कम रैंक पर डीडी पंचायत से नाराजगी जाहिर करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी अधिकारी महीने की 25 तारीख से ही डाटा की एंट्री देखने शुरू कर दें ताकि मंडल को उचित रैंक मिल सके। सेतुओं के निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी जौनपुर को समीक्षा करके अपेक्षित प्रगति लाने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें