फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की प्रयोगशाला को मिला एनएबीएल एक्रीडेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की प्रयोगशाला में उद्योगों से निकलने वाले वेस्ट वाटर, नदियों की जल गुणवत्ता और भू-गर्भ जल की गुणवत्ता की जांच के लिए मान्यता मिल गई है। क्षेत्रीय प्रयोगशाला को पानी और अपशिष्ट जल की टेस्टिंग के लिए नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलीब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल एक्रीडेशन) की मान्यता प्रदान की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की प्रयोगशाला को यह मान्यता आईएसओ के मानकों के अनुसार पाए जाने पर दी गई है। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. एससी शुक्ला ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच आख्या राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य होगी। प्रयोगशाला को एनएबीएल एक्रीडेशन की मान्यता दो साल के लिए दी गई है। इसे क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) फिर से मूल्यांकन करने के बाद बढ़ा सकती है। प्रयोगशाला में निर्धारित शुल्क देकर किसी उद्योग व अन्य संगठनों की ओर से जल के नमूनों की जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें