प्रतियोगिता में पिछली बार की राष्ट्रीय चैंपियन अवंतिका सिंह के साथ सुहानी यादव एवं दृष्टि चौबे ने स्वर्ण पदक जीता शीतल सिंह चौहान ने एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक प्राप्त किया। चंद्रभान मिश्रा ने दो रजत पदक हासिल किए, जबकि सूर्यांश यादव ने एक रजत एवं एक कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त खुशी यादव, रोली कुमारी, अंशिका मिश्रा एवं अनुराग यादव ने कांस्य पदक जीतकर वाराणसी का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के वाराणसी आगमन पर कराटे केंद्र में उनका स्वागत किया गया।
संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। खिलाड़ियों को सुमन सिंह, गुंजन यादव, अंजली शर्मा, रितिका यादव, आयुषी मौर्य आदि ने बधाई दी है।