फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के मुख्य अभियंता पर कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए तैयार हुए रमना और रामनगर एसटीपी के संचालन में लापरवाही बरतने पर गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के मुख्य अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन में संस्तुति की गई है। समीक्षा बैठक में शाही नाले की सफाई के काम की समयसीमा बढ़ाने की जानकारी के बाद एसटीपी को शुरू करने में और समय लगने की बात पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल भड़क ने नाराजगी जाहिर की और बैठक के बाद शासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति भी की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने शुक्रवार को मंडलीय सभागार में निर्माणाधीन प्रमुख 137 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसमें 29 काम पूरा हो गए हैं और 14 काम इसी महीने में पूरे होंगे। बाकी काम जुलाई, सितंबर एवं अक्टूबर तक पूर्ण होंगे। केवल छह-सात काम में मार्च 2022 में पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि वृहद पौधरोपण के तहत जनपद में 18 लाख पौधे लगेंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतवार माइक्रो प्लान बनाकर पौधरोपण होगा। मंडलायुक्त ने कहा कि रोहनिया के पास 2.5 हेक्टेयर में एकीकृत पौधरोपण होगा और एक बड़ा ग्रीनपैच विकसित होगा।
मंडलायुक्त ने सुझाव दिया कि नगर निगम शहर की पार्किंग स्थलों पर एक एप तैयार कर किया जाए। जिसमें शहर की सभी सरकारी, गैर सरकारी, सार्वजनिक पार्किंग स्थलों को समाहित करें। कोई व्यक्ति शहर में जाता है तो उसे एप से निकट वाहन पार्किंग का पता हो सके। एप में पार्किंग के रेट भी दिए जाए। बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, वीसी वीडीए ईशा दुहन, नगर आयुक्त गौरांग राठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंगा में 92 नावें सीएनजी से हो रही संचालित
बैठक मेें बताया कि गंगा में चलने वाली 92 नावों को सीएनजी में कन्वर्ट किया जा चुका है। जिले में 11 सीएनजी स्टेशन संचालित हैं। 5500 घरों में घरेलू गैस की आपूर्ति की जा रही है। कमिश्नर ने जलनिगम, विद्युत, गेल आदि कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि शहर आदि क्षेत्र में कार्य के दौरान कोई गड्ढा आदि खोदते हैं तो उसे ठीक से बैरिकेडिंग, लाल फ्लैग चेतावनी आदि से सुरक्षित करें। ताकि कोई हादसा की संभावना नहीं बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें