फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: यूपी बोर्ड से संबद्ध 9 विद्यालयों की मान्यता रद्द, 42 पर लटक रही तलवार; जारी हुई थी नोटिस

Sun, 19 Oct 2025 05:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: यूपी बोर्ड के प्रयागराज मुख्यालय ने लापरवाही बरतने पर यह निर्णय लिया है। वाराणसी परिक्षेत्र में 51 स्कूलों पर कार्रवाई तय है। इससे पहले बोर्ड की ओर से स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी की गई थी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड से जुड़ा है मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board: उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध वाराणसी परिक्षेत्र के 9 विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी गई है। अभी पूरे परिक्षेत्र के कुल 42 अन्य विद्यालयों की मान्यता पर भी तलवार लट रही है। तीन साल से इन विद्यालयों में एक भी नया एडमिशन न होने और इन विद्यालय के बच्चों के बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग नहीं किया है, इस कारण इनकी मान्यता समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड के प्रयागराज मुख्यालय की ओर से कुल 170 स्कूलों की मान्यता रद्द की जाएगी। बोर्ड की ओर से ऐसे स्कूलों की सूची तैयार की गई है जहां लगातार तीन साल से एक भी छात्र का प्रवेश नहीं हुआ है। इनमें सबसे अधिक वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े जिलों के 51 स्कूल शामिल हैं। 

बोर्ड की ओर से इन विद्यालयों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसका जवाब न देने वाले 9 विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी गई है। इनमें बलिया के 4, मऊ के 3, आजमगढ़ का 1 और वाराणसी का 1 विद्यालय शामिल है। अब यह विद्यालय इस बार की बोर्ड परीक्षा में सेंटर भी नहीं बन पाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

इन मानकों का पालन न करने पर हुई कार्रवाई
  • धोखाधड़ी और अनुचित आचरण
  • परीक्षा के दौरान नकल करना या किसी अन्य छात्र को नकल करने में मदद करना।
  • परीक्षा सामग्री को कमरे से बाहर ले जाना या हटाने की कोशिश करना।
  • किसी और के लिए परीक्षा देना।
  • परीक्षा प्रशासकों या छात्रों के प्रति टकरावपूर्ण या धमकी भरा व्यवहार करना।

इन विद्यालयों की छिनी मान्यता
  • ओम इंटर कॉलेज, डिहवां, बलिया
  • स्व. धर्मदेव इंटर कॉलेज, चौराचवर, रसड़ा, बलिया
  • अंबिका सिंह इंटर कॉलेज, रघुनाथ नगर, कर्णछपरा, बलिया
  • दशरथ इंटर कॉलेज, खैरखस, तुर्तीपार, बलिया
  • जितेंद्र सिंह चौहान शिक्षण सेवा संस्थान, इटौरा, मऊ
  • किसान इंटर कॉलेज, मीरपुर, रहीमाबाद, मऊ
  • चौधरी चरण सिंह राम नगीना स्वधीनबालिका उत्तर माध्यमिक विद्यालय, रामपुर, बेलौली, मऊ
  • आदर्श उत्तर माध्यमिक विद्यालय, चांदपुर, कुसमहरा, आंजमगढ़
  • सूर्य नारायण इंटर कॉलेज, पिंडरा, वाराणसी
विज्ञापन

बोर्ड मुख्यालय की ओर से ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर सूची मांगी गई थी। इसके बाद इन विद्यालयों को कारण बताने को भी कहा गया। सही कारण न बताने के कारण इनकी मान्यता समाप्त कर दी गई है। - साहब सिंह यादव, उप सचिव, बोर्ड ऑफिस, वाराणसी परिक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें