वाराणसी। करसड़ा के सर्वोदय मिनी स्टेडियम पतेरवा में महिला कबड्डी प्रतियोगिता खेली गई। इसमें बच्छाव की टीम ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम बच्छाव की महामना मालवीय इंटर कॉलेज की बालिका टीम को 25-19 हराकर विजेता बनी, जबकि बच्छाव की टीम उपविजेता बनी। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में महामना मालवीय इंटर कॉलेज की बी टीम ने कर्नाडाड़ी की टीम को 23-11 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद