फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर करें व्यवस्था : एके शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने रविवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। महाकुंभ से काशी आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर नगर के शिवालयों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाएं। प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। सड़कों के पैचवर्क का काम जल्द पूरा कराएं। शिवालयों के आस-पास और मंदिर तक आने वाले मार्ग पर कहीं पर भी सीवर ओवरफ्लो न हो, ये सुनिश्चित कर लें। इसके लिए उन्होंने अधिकारी को मार्गों का लगातार निरीक्षण करते हुए आनेवाली समस्याओं को व्यवस्थित करने को कहा। साथ ही महाशिवरात्रि पर्व पर सभी शिवालयों पर आवश्यकतानुसार पेयजल के टैंकर की व्यवस्था करने को कहा। बैठक में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के साथ नगर निगम के समस्त अधिकारीगण मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें