फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बिगाड़ा हाल जनजीवन अस्त-व्यस्त

Fri, 02 Jan 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल में गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देर रात तक बारिश हुई। इससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि 16 दिन से न्यूनतम तापमान में हो रही गिरावट में इससे अंतर आ गया और गलन से थोड़ी राहत मिली लेकिन बारिश ने हाल और बेहाल कर दिया।
विज्ञापन


रात तक दस मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो दिन तक इसी तरह बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होती रहेगी। मौसम साफ होते ही पूर्वांचल में शीतलहर का प्रकोप और तेज हो जाएगा। जम्मू से चला पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार की सुबह पूर्वांचल में दाखिल हो गया।

मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के आसमान में बादल छा गए हैं। वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर समेत आसपास के इलाकों में गुरुवार को दिन भर कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। बाबतपुर मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।
विज्ञापन


बीएचयू की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के कोआर्डिनेटर डॉ. आरएस सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दो दिन तक बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होती रहेगी। अभी उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। कोल्ड फ्रंट आने वाला है। पश्चिमी हवाओं के साथ कोल्ड फ्रंट के आने पर पूर्वांचल में शीतलहर का प्रकोप और तेज हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें