फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिला धमकी भरा पत्र: हैंडपंप के पास मिला एक लाख की रंगदारी वाला पत्र, जान से मारने की धमकी भी दी, मचा हड़कं

Fri, 25 Nov 2022 09:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मिर्जामुराद में एक धमकी भरा पत्र मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसमें एक लाख रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन
zddv - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जामुराद क्षेत्र खजुरी गांव में  राजेन्द्र प्रसाद के घर के पास बुधवार को एक धमकी भरा पत्र मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसमें एक लाख रंगदारी मांगी गई है। गुरुवार को  वादी करन सिंह के तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रंगदारी के लिए धमकी देने सम्बंधी मुकदमा दर्ज कर कारवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

मिर्जामुराद के खजुरी गांव में सड़क किनारे राजेन्द्र प्रसाद का घर हैं। राजेन्द्र का एक पुत्र अजय कुमार सरकारी चिकित्सक दूसरा पुत्र विजय उर्फ सिंधु सहायक अध्यापक व तीसरा विनय कुमार उर्फ बिंदु सहायक प्रोफेसर हैं। इस समय राजेन्द्र अपने बड़े पुत्र संग चित्रकूट में हैं। घर के सामने लगे हैंडपंप के निकट सुबह बाइक की चाभी व एयर फोन में लिपटा हुआ एक पत्र पड़ा हुआ था।अज्ञात द्वारा लिखे गए पत्र में सिंधु व बिन्दु को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही दोपहर तक एक लाख रुपए को पूरे गांव में नहर के पास झोले में रखने की बात लिखी गई थी।रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस इसे गम्भीरता से ले तहकीकात में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें