फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रेन में तय मात्रा से ज्यादा सोना-चांदी मिलने पर दिखानी होगी रसीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव को लेकर अलर्ट पर रेलवे, दस्तावेज नहीं दिखाने पर जब्त होगा सोना
विज्ञापन

नंबर गेम :
100 ग्राम ले जा सकेंगे पुरुष
250 ग्राम रख सकेंगी महिलाएं

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। ट्रेन में सोना-चांदी लेकर सफर करने वाले को उसका प्रमाण भी दिखाना होगा। लोकसभा चुनाव को लेकर रेलवे ने आरपीएफ को अलर्ट किया है। रसीद संबंधित कागजात नहीं दिखाने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा। पूर्वांचल समेत बिहार की सबसे बड़ी सराफा मंडी वाराणसी में होने के चलते ट्रेन के जरिये सोने और चांदी की खेप मंगाई और भेजी जाती है।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में सफर के दौरान पुरुष यात्री के पास 100 ग्राम सोना और महिला यात्रियों के पास 250 ग्राम सोना की कैटेगरी तय की गई है। कैंट समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर यात्री हॉल, लगेज स्कैनर और प्लेटफार्मों तक विशेष नजर रख रही हैं। प्रशिक्षित डॉग,मेटल डिटेक्टर, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर समेत कई अत्याधुनिक उपकरणों के जरिये सामानों और पार्सलों की चेकिंग हो रही है। 24 घंटे निगरानी के लिए आरपीएफ जवानों की कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई गई है। कैंट स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन मिश्रा और जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि सोना, चांदी और नकदी समेत अन्य सामानों की चेकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें