काशी तमिल संगमम-4 में स्पीच-टू-टेक्स्ट तकनीक से नेताओं और वक्ताओं के भाषण को ऑटोमेटिक लिखा जाएगा। सोमवार को बीएचयू के ओंकार नाथ ठाकुर सभागार में तकनीक का सफल ट्रायल किया गया। इसमें देखा गया कि माइक पर संबोधन के दौरान वक्ताओं के भाषण रियल टाइम में शब्द में तब्दील होते जा रहे थे। इस तकनीक से उपस्थित प्रतिनिधियों को भाषण को समझने में आसानी हो सकेगी। इस तकनीक से कई भाषाओं में बोलने वाले प्रतिभागियों के बीच संवाद संभव हो सकेगा। भाषण के अलावा बीएचयू में होने वाले संगमम के एकेडमिक कार्यक्रमों में भी इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। तीन दिसंबर को होने वाली प्रमुख अकादमिक बैठक के लिए मंच और तकनीकी उपकरणों की सेटिंग पूरी हो चुकी है।