फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कर दूंगा लाठीचार्ज...': वाराणसी में सपा नेता से बोली पुलिस, धकेलकर घर में भेजा; मणिकर्णिका जाने वाले थे

Sun, 25 Jan 2026 11:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी का महाश्मशान यानी मणिकर्णिका घाट को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
सपा नेता को घर में धकेलती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics News: वाराणसी में कोतवाली क्षेत्र के नक्कास में समाजवादी पार्टी के नेता लालू यादव को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। इसके पहले रविवार की सुबह पुलिस ने सपा नेता को घर में धकेलने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। करीब 10 मिनट की धक्कामुक्की के बाद सपा नेता को घर में भेज दिया गया। बता दें कि मणिकर्णिका घाट पर चल रहे विवाद को लेकर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ घाट पर जाने वाले थे। इसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है।

विज्ञापन




सपा नेता लालू यादव ने इस पर आपत्ति जताई। कहा कि वर्तमान सरकार सनातन विरोधी हो गई है। आस्था का केंद्र अहिल्याबाई की मूर्ति को तहस-नहस कर दिया गया। इसका विरोध उन्हें झेलना ही पड़ेगा। हम चुप नहीं बैठने वाले हैं।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह को कैंट पुलिस ने मणिकर्णिका जाने से रोका दिया। अर्दली बाजार स्थित टैगोर टाउन कॉलोनी में आवास पर एसीपी कैंट नितिन तनेजा के नेतृत्व में स्थानीय थाने की फोर्स पहुंची। इस दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह मणिकर्णिका घाट जाने की बात पर अड़े और सड़क पर ही बैठ गए हैं।
विज्ञापन


सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा अहिल्याबाई की मूर्ति को खंडित करने के मामले में भ्रम फैला रही है। आने वाले दिनों में भाजपा के लोग यह भी कह सकते हैं कि पूरी काशी ही एआई से बनी हुई है। सपा नेता सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि हमारी मांग यह है सपा के लोगों को माैके का निरीक्षण करने दिया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें