फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आठ मार्च को मनेगा रविंद्रपुरी कल्याण समिति का होली मिलन समारोह

विज्ञापन
रवींद्रपुरी कल्याण समिति कार्यकारिणी की बैठक में शामिल सदस्य । स्रोत स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
रविंद्रपुरी कल्याण समिति की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को लेन नंबर पांच के पार्क में हुई। बैठक में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ कि समाज में महिलाएं भी पुरुषों के समान सभी कार्यों में बाद चढ़ कर सहभागिता कर रही हैं। समिति समाज में सक्रिय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान करेगी। साथ ही होली मिलन कार्यक्रम को और भव्य तरीके से आयोजित करेगी। बैठक में संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल, अध्यक्ष अनुज डिडवानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश सोनेजा, महामंत्री अंकुर अग्रवाल, अजीत बजाज, डॉ. रूबी शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें