फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: होली महोत्सव लीला में देव स्वरूपों के साथ श्रद्धालुओं ने खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी की एक मात्र होली महोत्सव लीला सोमवार को हुई। श्री चित्रकूट रामलीला समिति की ओर से 500 साल से अधिक पुरानी होली लीला में श्रीराम दरबार के बीच उल्लास छाया रहा। प्रभु श्रीराम से सभी ने होली खेली। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। लोगों ने भी देवों की इस लीला उत्सव में शामिल होकर उनसे होली खेली।
विज्ञापन

श्री चित्रकूट रामलीला समिति के संयोजन में नरसिंह चबूतरा और बड़ागणेश स्थित अयोध्या भवन में उल्लास के माहौल में अबीर-गुलाल उड़ाए गए। देव स्वरूप प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता और हनुमान ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली महोत्सव मनाया। देवों के स्वरूपों के साथ श्रद्धालु भी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं, शहनाई वादक अंसार अली और उनके साथियों ने होली गीतों की धुन बजाकर होली के रंग बरसाए। व्यवस्थापक पं. मुकुंद उपाध्याय ने आरती की। प्रसाद, ठंडई और पान का वितरण हुआ। इस मौके पर सुबोध अग्रवाल, मोहन कृष्ण अग्रवाल, सतेंद्र राय, अभिनव उपाध्याय, अशोक सिंह, अयोध्या नाथ, अजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें