फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आबूधाबी के मंदिर के भूमिपूजन में सपरिवार शामिल हुए थे रविंद्र जायसवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आबूधाबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन होने वाले हिंदू मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल सपरिवार शामिल हुए थे। वर्ष 2020 में दुबई यात्रा के दौरान वाराणसी से वे अक्षत अपने साथ ले गए थे। पीएम मोदी के हाथों मंदिर के उद्घाटन के बाद उन्होंने भूमि पूजन की यादें साझा कीं।
विज्ञापन


राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने बताया कि दुबई में स्वामी नारायण मंदिर के लिए जमीन आवंटित हुई। इसके बाद मंदिर से जुड़े लोगों को भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किया गया था। इसमें निर्धारित शुल्क देकर परिवार के साथ वहां शामिल हुए। वहां शिला पूजन में हम सभी ने अपनी-अपनी ईंट का पूजन कर नींव में समर्पित किया था। यूएई की धरती पर हिंदू मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होना ही अपने आप में रोमांचित करने वाला अनुभव था। रविंद्र जायसवाल ने बताया कि अब मंदिर बनकर तैयार हो गया तो उसे देखने की असीम इच्छा हो रही है। यह भी हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि जिस मंदिर का भूमि पूजन हमने परिवार सहित किया था, उसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जल्द ही इस मंदिर में दर्शन के लिए जाऊंगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें