फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वृद्धा को झांसा देकर नकदी और आभूषण ले भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। गौर गांव के बंगला चट्टी में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दो जालसाज एक वृद्ध महिला को झांसा देकर नकदी और लाखों रुपये का आभूषण लेकर भाग निकले। बेटे ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी है। बाइक सवार दो लोग छविराज बिंद के घर पहुंचे। दोनों ने आवाज दी तो छविराज की पत्नी शांति देवी बाहर निकली। दोनों बाइक सवारों ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताया। कहा कि आपके खाते में किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये आए हैं। आप अपना पासबुक लेकर पैसा निकाल लीजिए, नहीं तो वह वापस चला जाएगा। वृद्धा जालसाजों के झांसे में आ गई और घर में रखा अपना पासबुक निकालने के लिए बॉक्स खोली। इतने में दोनों ने वृद्धा से कहा कि दादी आपके खेत की फसल को नीलगाय चर रही है। बॉक्स खुला छोड़ कर वृद्धा अपना खेत देखने के लिए घर से बाहर निकली। उसी दौरान जालसाज बॉक्स में रखे 15 हजार रुपये और चांदी की हसुली, ढरकउआ, कड़ा व करधनी समेत अन्य आभूषण लेकर भाग निकले। वृद्धा दोनों को भागते देखकर शोर मचाने लगी। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक दोनों आंखों के सामने से ओझल हो चुके थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। वृद्धा के बेटे किशन कुमार बिंद ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कॉलेज में चोरी, छात्रों के प्रवेश पत्र भी फाड़े
चिरईगांव। चौबेपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा के आश्रम कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज से बुधवार रात चोर सोलर पैनल और फीस काउंटर में रखे 15 हजार रुपये चुरा ले गए। साथ ही चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र को भी फाड़ दिया और विद्यालय के अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी चुरा ले गए। उप प्रबंधक जितेंद्र कुमार दूबे ने चोरी के संबंध में बृहस्पतिवार की शाम चौबेपुर थाने में तहरीर दी है। प्रभारी विद्या शंकर शुक्ल ने बताया कि कॉलेज में चोरी की तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें