वाराणसी। तहसील बार एसोसिएशन सदर का वार्षिक चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता रविंद्र कुमार उर्फ राजू यादव निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिंह यादव 106 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे अधिवक्ता राधेश्याम शर्मा को 26 मत से पराजित किए। महामंत्री पद पर अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार ने 95 मत पाकर अधिवक्ता जितेंद्र नारायण यादव को तीन मत से पटखनी दी।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम के अनुसार प्रबंध समिति के लिए धर्मेंद्र कुमार सिंह, दीप दर्शन प्रसाद, दिनेश कुमार, मनीष कुमार, सुशील कुमार व सुनील कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार मौर्य, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर सैय्यद अफाक हुसैन शान, लेखा परीक्षक पद पर रमेश चंद कुशवाहा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर धरणी धर दुबे व संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर संजय साहनी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम की घोषणा वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष / चुनाव अधिकारी कमला प्रसाद द्वारा दिया गया। चुनाव समिति के सदस्य के रूप में कृष्ण चंद्र किशन, राजीव कुमार गोस्वामी, संजय कुमार व अनीस हैदर और विशेष चुनाव अधिकारी के रूप में राजेश कुमार यादव ने सहयोग प्रदान किया।
-
बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए एल्डर कमेटी ने चार पर्यवेक्षक नियुक्त किया हैं। इसमें अधिवक्ता दीनानाथ सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, राधेश्याम चौबे और ओम शंकर श्रीवास्तव शामिल हैं। इनकी देखरेख में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशफाक अहमद ने इन अधिवक्ताओं की नियुक्ति की है। मतदान 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।