संत रविदास मंदिर तिराहे से मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों पर पूरी तरह रोक रहेगी। यहां से वाहन रमना चौकी तिराहे और भगवानपुर की ओर भेजे जाएंगे। मारुति नगर तिराहे से भगवानपुर (संत सरवनदास यात्री निवास) की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। लौटूबीर अंडरपास चौराहा से कार्यक्रम से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन रविदास मंदिर की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें नुवाव चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
रविदास गेट से लंका और नगवा चौकी की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें मालवीय गेट की ओर भेजा जाएगा। अमेठी कोठी तिराहा से रविदास घाट की ओर जाने वाले वाहन रविदास गेट या नगवा चौकी की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। नगवा चौकी से भगवानपुर मोड़ की ओर जाने वाले वाहन सामनेघाट की ओर भेजे जाएंगे। नरिया तिराहे से बीएचयू चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को करौंदी की ओर मोड़ा जाएगा, जो नुवाव अंडरपास और भिखारीपुर तिराहा होते हुए जाएंगे। एनएच-19 के पास पुराने रमना पुलिस चौकी के पास से कार्यक्रम से संबंधित बसों को छोड़कर सभी बसें अमरा अखरी और टेंगरा मोड़ की ओर डायवर्ट किया गया है।