फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में दशानन का दहन: कई स्थानों पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जले; लगे श्रीराम के जयकारे

Thu, 02 Oct 2025 07:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Dussehra 2025: वाराणसी में रामनगर, बीएलडब्ल्यू मैदान, मलदहिया में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले का दहन होते ही प्रभु श्रीराम के जयकारे लगने लगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन जगह-जगह तैनात है।
विज्ञापन
बरेका मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का दहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vijayadashami: विजयादशमी पर गुरुवार को बरेका मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम शुरू होते ही प्रभु श्रीराम के जयकारे लगने लगे। रामलीला के प्रमुख नाटकों का मंचन करते हुए वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन कर दिया गया। इससे बाद खूब आतिशबाजी हुई। चारों तरफ प्रभु श्रीराम के जयकारे लग रहे थे।

विज्ञापन


बरेका के केंद्रीय खेल मैदान पर होने ढाई घंटे के रूपक में मंच से कजरी, चैता, छप्पय के साथ कहरवा के गीत पर पात्र मूक अभिनय करते नजर आए। इसके लिए रिहर्सल और पात्रों को विशेष रूप से तैयार किया गया था।

रूपक के निदेशक व व्यास एसडी सिंह के अनुसार, मंच से गायक विजय शंकर पाठक, सानिया तृप्ति मिश्रा के स्वर से हिंदी की विभिन्न विधाओं के प्रयोग गीत के रूप में रहे। वाचक आलोक कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, आदित्य व अंजली दुबे के संवाद पर पात्र मूक अभिनय कर रहे थे। सह-निदेशक राजन श्रीवास्तव ग्रुप लीडर नीना साहनी के साथ नाल पर रसूल बाबा साथ देंगे। ढाई घंटे तक होने वाले रूपक में कोई भी पात्र सवाद नहीं बोलता है। मंच से बोले गए संवाद पर पात्र मूक अभिनय करते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बरेका पहुंचे विदेशी मेहमान। - फोटो : अमर उजाला
जिला और बरेका प्रशासन के बीच बुधवार को बैठक में यह निर्णय लिया गया था। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आदेश दिया था कि सभी प्रवेश द्वार पूर्व की तरह खोले जाएं। सुरक्षा और कानून व्यवस्था की दृष्टि से अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाए।

रामनगर में रावण दहन की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पूर्व बरेका ने विजयादशमी पर सुबह 10 बजे से सभी प्रवेश द्वार बंद करने का फरमान जारी किया था, जिसके विरोध में भाजपा समेत अन्य सामाजिक संगठन उतर गए थे। आनन-फानन में बरेका को अपना आदेश वापस लेना पड़ा।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया था कि बरेका और जिला प्रशासन समन्वय समिति के निर्णय के अनुसार, बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में 2 अक्तूबर को विजयादशमी पर्व के अवसर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस दौरान बरेका के सभी प्रवेश द्वार पूर्ववत व्यवस्था के अनुसार पूर्णतः खुले रहेंगे।

आम नागरिकों और कर्मचारियों से अपील है कि वह विजयादशमी पर्व पर भारी भीड़ के दृष्टिगत जिला व पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पूर्णतः पालन करें और इस पर्व को सुरक्षित, आनंदमय एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में अपना सहयोग दें।

अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल भी बरेका आया। इस आयोजन को देखकर वे काफी प्रसन्न दिखे। अमेरिका लेन, जुडी, स्कॉट, डैनी, रैन कुल पांच लोग रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला देख काफी आकर्षित हुए।

बीएलडब्ल्यू मैदान में खड़े किए जा रहे पुतले। - फोटो : अमर उजाला
रामनगर दुर्ग में गुरुवार को विजयादशमी का पर्व राजसी शानो-शौकत व परंपरागत ढंग से मनाया गया। परंपरा के अनुसार, कुंवर डा. अनंत नारायण सिंह दशमी तिथि लगने पर पूजन पर बैठे। चारों वेदों के चार विद्वान ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने विधि विधान से शस्त्र पूजा की।

पूजन के पश्चात 36वीं वाहिनीं पीएसी के जवानों ने सलामी दी। तत्पश्चात डा. अनंत नारायण सिंह का शाही दरबार लगा।जहां दरबार से जुड़े मुसाहिबों ने उनको नजर पेश किया। राज परिवार से जुड़ी महिलाओं ने उनकी नजर उतारी। उसके बाद दुर्ग में स्थित मंदिरों में दर्शन के बाद शाम लगभग 5.00 बजे दुर्ग से सुसज्जित हाथियों पर पूरी शानो-शौकत के साथ राजशी पोशाक में अनंत नारायण सिंह की सवारी निकली। 
विज्ञापन

बरेका में रामलीला का भावपूर्ण मंचन। - फोटो : अमर उजाला
सवारी के दुर्ग के बाहर आते ही उपस्थित जन समुदाय ने हर हर महादेव का उद्घोष कर उनका अभिनंदन किया।अनंत नारायण सिंह ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। शाही सवारी बटाऊ वीर  पहुंचने पर अनंत नारायण सिंह ने परंपरा के अनुसार शमी वृक्ष का पूजन व परिक्रमा किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें