फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड धारकों को 20 मई के बाद मिलेगा मुफ्त अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राशन कार्ड धारकों को एक बार फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज दिया जाएगा। प्रति यूनिट 5 किलो अतिरिक्त अनाज के लिए जनता को 1 सप्ताह इंतजार करना होगा। प्रशासन सभी कोटे की दुकानों पर अनाज पहुंचाने में जुटा है। जिला पूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि सरकार से निर्देश मिलने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई है। 1 सप्ताह के भीतर सभी कोटे की दुकानों पर अनाज पहुंचाया जाएगा। 20 मई के बाद से वितरण शुरू होगा। जिले के पौने छह लाख उपभोक्ता परिवारों को लाभ मिलेगा। योजना के तहत सरकार राशन क ार्ड धारकों को मई और जून में प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त अन्न (चावल/ गेहूं) मुफ्त देगी। यदि कोई कोटेदार अनाज देने में आनाकानी करे तो उसकी शिकायत विभाग से करें। फिलहाल 14 तारीख तक रूटीन में जो हर महीने अनाज बांटा जाता है, उसे दिया जाएगा। इसके बाद मुफ्त अनाज का वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें