फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों के लिए बना कोविड केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में भी औद्योगिक इकाइयां चल रही हैं। श्रमिकों व कामगारों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लगभग 40 इकाइयों में कोविड केयर सेंटर बनाएं जा चुके हैं। श्रमिकों की तबीयत खराब होने पर उन्हें कोविड सेंटर में रखा जा सकेगा। इसमें आइसोलेशन वार्ड जैसी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा सभी इकाइयों में हेल्प डेस्क बना हुआ है। जहां श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन, ऑक्सीजन लेवल आदि की जांच की जाती है। इसके बाद ही इकाइयों में प्रवेश दिया जाता है। करखियांव स्थित एग्रो पार्क में श्रमिकों को मेडिकल किट का भी वितरण किया गया है। उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शासन का निर्देश है कि उद्यमी अपने श्रमिकों का पूर्ण ध्यान रखें। किसी भी कामगार में यदि कोविड के लक्षण दिखाई देते हैं तो उपचार कराने की जिम्मेदारी संबंधित इकाई स्वामी की होगी। यदि किसी भी कामगार या श्रमिक या स्टाफ का निधन कोविड-19 या ऑक्सीजन कम होने के कारण होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित इकाई की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें