अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की युवा इकाई राष्ट्रीय बजरंग दल के पांच दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वीर हिंदू-विजेता हिंदू में काशी प्रांत के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण लहरतारा स्थित कबीर मठ में चल रहा है। समापन की पूर्व संध्या पर प्रशिक्षण में आए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कबीर मठ से लहरतारा चौराहे तक यात्रा निकालकर देश के अंदर लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया। देश के अंदर जनसंख्या नियंत्रण कानून, समान आचार नागरिक संहिता शीघ्र लागू करने की मांग की। तीन करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के लिए नारे लगाए। यात्रा के दौरान जय श्रीराम, भारत माता की जय, हर हर महादेव के नारे कार्यकर्ता लग रहे थे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत कार्य अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष मिश्रीलाल विश्वकर्मा, महामंत्री तरुण कुमार शुक्ल, संगठन महामंत्री संजय दुबे, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत महामंत्री अर्जुन कुमार मौर्य, राष्ट्रीय छात्र परिषद प्रांत मंत्री अशोक सिंह, राष्ट्रीय बजरंगदल विभाग उपाध्यक्ष हरिनाथ सिंह, विभाग महामंत्री श्रवण कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।