फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ ने शहर के दो उद्योगों के साथ किए पांच समझौते

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन व स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चांदपुर के बीच पांच एमओयू हुए। इस दौरान डॉ. भगवानदास केंद्रीय पुस्तकालय स्थित समिति कक्ष में आयोजित कार्यशाला में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि देश की प्रगति युवाओं के सबल हाथों में है। शिक्षा और उद्योग के बीच सहभागिता से युवाओं के लिए नए अवसर विकसित होंगे। मुख्य वक्ता रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा और स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि कठिन अनुशासन और सक्रिय सहभागिता से हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। डीन आउटरीच प्रो. संजय ने बताया कि वियतनाम, कंबोडिया, लाओस, थाईलैंड के युवा कौशल और नवाचार पर लगातार कार्य कर रहे हैं, उनके कार्य घंटे 14 घंटे के करीब हैं हमें भी इसी निरंतरता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें