वाराणसी। सूर्य हमें ऊर्जा देता है और उसकी ऊर्जा से जीवन प्रकाशित होता है। हम मकर संक्रांति भी इसलिए मनाते हैं, क्योंकि इस दिन सूर्य उत्तरायण होता। ये कहना था राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका चित्रा ताई का। वो बतौर मुख्य अतिथि मंगलवार को राष्ट्र सेविका समिति की ओर से सिद्घगिरीबाग स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर में आयोजित मकर संक्रांति उत्सव में शामिल हुईं।
कार्यक्रम में महिला समन्वयक डॉ. मंजू द्विवेदी ने कहा कि तिल एवं गुड़ से तैयार तिलकुट की तरह समाज में समरसता लाने के लिए हरसंभव प्रयास का बहनों से आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए खत्री हितकारिणी सभा की सचिव नीति कपूर ने कहा कि महिलाओं में सशक्तीकरण एवं संगठित होकर काम को आगे बढ़ना होगा। संचालन मधु पाठक ने किया। शुभारंभ समिति की प्रार्थना से हुआ, जिसे नेहा दुबे व पायल लक्ष्मी सोनी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. पद्मजा मेहता, अनुप्रिया, अनुभा, चारुशीला, माधवी तिवारी, वैदेही सिंह, अनु, निशा, मंजू निगम, मालती, पल्लवी शर्मा आदि मौजूद रहे।