रोजाना आ रहे मरीज
बीएचयू अस्पताल: नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 250 मरीज आ रहे हैं। इनमें से करीब 20 आई फ्लू यानी कंजेक्टिवाइटिस से परेशान रहते हैं। अध्यक्ष प्रो. प्रशांत भूषण ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मरीज ज्यादा आ रहे हैं। सामान्य तौर पर यह समस्या बरसात में होती है। कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन अगर सावधानी नहीं बरती गई तो आगे चलकर समस्या बढ़ जाती है। आंखों में संक्रमण से प्रभावित लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। अंगुली से बार-बार आंखों को नहीं छूना चाहिए। सात से दस दिन में आई फ्लू ठीक होता है।
छात्रावास में रहने वाले 60 से ज्यादा छात्र पीड़ित
बीएचयू के राजाराम व एक अन्य छात्रावास में ही 60 से ज्यादा छात्र आई फ्लू की चपेट में हैं। छात्रों की आंखों में लालीपन, खुजली व दर्द की समस्या ज्यादा है। हेल्थ डायरी के साथ सोमवार को कई छात्र नेत्र रोग विभाग की ओपीडी पहुंचे। डॉक्टरों ने आंखों का परीक्षण किया, फिर जरूरी दवाइयां लिखीं। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी। नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रशांत भूषण की अगुवाई में एक टीम लगातार छात्रों की निगरानी कर रही है। जागरूकता के लिहाज से छात्रावास के बाहर पोस्टर चस्पा किए गए हैं।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)
- फोटो : अमर उजाला