फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ रेप के बाद हो रही थी पंचायत, पीड़िता ने कीटनाशक पीकर दे दी जान

Fri, 29 Jun 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र में रेप पीड़िता ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। मंगलवार को एक युवक ने उसके साथ रेप किया था। किशोरी की मौत के बाद नाराज लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जिले के पन्नूगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी के परिवार के लोग 24 जून को एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। वह घर में अकेली थी। 26 जून की सुबह परिवार के लोग घर पहुंचे तो घर के अंदर से एक युवक को भागते हुए देखा।

अंदर जाने के बाद बेटी ने बताया कि नीरज ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बुधवार को इस मामले को लेकर गांव में पंचायत शुरू हुई। इस घटनाक्रम के बाद किशोरी ने बुधवार को ही दोपहर ढाई बजे अनाज में रखी गई जहरीली दवा पी ली।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर परिजन शाम को उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल में घूम रहे बिचौलिये के झांसे में आकर परिवार के लोग उसे उसी के एंबुलेंस से उरमौरा स्थित प्रभव हास्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोपी फरार

demo pic
किशोरी की मौत से नाराज लोग लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो तोड़फोड़ करने वाले फरार हो गए। सीओ विवेकानंद तिवारी के मुताबिक रात 11.30 बजे प्रभव हास्पिटल में किशोरी की मौत हुई है।

पिता का आरोप है कि मौत के बाद अस्पताल के कुछ लोगों ने खुद ही तोड़फोड़ कर उनके दो परिचितों की बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने बाइक लौटा दी।

गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ ने बताया पिता की तहरीर पर परसियां गांव निवासी नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी वह फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें