फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुष्कर्म के आरोपी पर पीड़िता को शराब पिलाकर फिर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी पर पीड़िता को शराब पिलाकर फिर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

शिवपुर। सारनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली 40 वर्षीय एक महिला ने शिवपुर थाने की पुलिस को शुक्रवार को तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि लेढ़ूपुर निवासी 42 वर्षीय एक युवक एक वर्ष पूर्व शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म के आरोप में जेल गया था। जमानत पर जेल से छूटने के बाद आरोपी उससे मिला और शादी का झांसा देकर अपने साथ घुमाने लगा। गत 16 अक्तूबर को शराब पिलाकर चांदमारी क्षेत्र की वीडीए काॅलोनी स्थित अपने फ्लैट में उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता विरोध की तो वह पहले से दर्ज दुष्कर्म के मामले में सुलह का दबाव बनाने लगा। उधर, इस संबंध में शिवपुर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि सारनाथ थाने से एक वर्ष पहले दुष्कर्म के मामले में आरोपी जेल जा चुका है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें