फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीएम डैशबोर्ड में तीसरे स्थान पर, आईजीआरएस में पांच महीने से नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मार्च की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी कमिश्नरेट ने सीएम डैशबोर्ड में तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में एक बार फिर पहला स्थान प्राप्त कर लगातार पांच महीने से से शीर्ष पर जगह बना रखी है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग 51 विभिन्न मानकों पर आधारित है, जिसमें अपराध नियंत्रण, विवेचना का निस्तारण, वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, डायल 112 का रिस्पांस टाइम, महिला अपराध, एससी-एसटी एक्ट, एनडीपीएस, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई और न्यायालय से सजा जैसे बिंदु शामिल हैं। लगातार समीक्षा बैठकों और प्रभावी निगरानी के चलते वाराणसी कमिश्नरेट 8 महीने से प्रदेश के टॉप-10 में है। खास बात यह है कि 2023 और 2024 में यही रैंकिंग 70वें स्थान के आसपास थी । आईजीआरएस
विज्ञापन

पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ने भी कमिश्नरेट को प्रदेश में अव्वल बनाए रखा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें