फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सर्वांगीण विकास का अवसर देती हैं रेंजर्स की गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अग्रसेन कन्या पी.जी.कॉलेज की प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने कहा कि रेंजर्स का अभिप्राय है प्रत्येक परिस्थिति के लिए तैयार रहना। रेंजर्स की गतिविधियां व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान करती हैं। वह सोमवार को परमानंदपुर परिसर में इंदिरा रेंजर्स के पांच दिवसीय शिविर को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत रेंजर्स गीत दया कर दान भक्ति का... से हुआ। इसके पश्चात प्राचार्य द्वारा रेंजर्स ध्वज का ध्वजारोहण किया गया और ध्वजगीत गाए गए। प्रशिक्षिका मीना ने कहा कि अनुशासन, सहयोग, एकता और त्याग यह रेंजर्स कार्यविधियों के उद्देश्य हैं। शकीला खातून ने रेंजर्स प्रमाण पत्रों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। रेंजर्स प्रभारी डाॅ. साधना यादव ने कहा कि संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास की संकल्पना में शिक्षा के साथ-साथ रेंजर्स भी सहायक हैं। संचालन मेनका सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.शुभ्रा वर्मा ने किया। इस दौरान प्रो. कुमुद सिंह, प्रो. दुष्यंत सिंह, डॉ. सरला सिंह, डाॅ. नंदिनी पटेल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें