फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक दलित युवती से दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई और गर्भपात कराया गया। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगी गई। प्रकरण को लेकर शुक्रवार को कैंट थाने में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांडेयपुर क्षेत्र की युवती के अनुसार, पहडि़या निवासी सुनील यादव के माध्यम से भगवानपुर निवासी अमित यादव से उसकी दोस्ती हुई। उसका मोबाइल नंबर लेकर अमित उसे परेशान करने लगा। विरोध करने पर नवंबर 2015 में लंका बुलाकर एक कमरे में अमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और हाथ की नस ब्लेड से काट दी। कहीं शिकायत करने पर अमित ने उसे जान से मारने की धमकी दी तो वह शांत रही। इसी बीच सुनील ने अमित से उसकी शादी कराने की बात कही और बातचीत शुरू कराई। अमित ने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया तो वह गर्भवती हो गई। अमित को जानकारी हुई तो 14 मार्च 2019 को पांडेयपुर स्थित एक नर्सिगिंहोम में गर्भपात कराया। शादी का दबाव बनाने पर 28 मई 2019 को कोर्ट मैरिज के नाम पर अमित और उसके दोस्तों ने कचहरी बुलाया। अमित उससे 20 हजार रुपये इधर-उधर टरकाता रहा और शादी नहीं किया। इसके बाद अमित सोशल मीडिया पर उसके अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगा। लोकलाज के भय से परिजनों ने एक लाख 20 हजार रुपये अमित को दिए। इसके बाद भी अमित लगातार धमकी देता रहा। इससे परेशान होकर युवती कैंट थाने गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने सीओ कैंट से गुहार लगाई। सीओ कैंट के निर्देश पर अमित, सुनील यादव, भगवानपुर के अभिषेक व वीर यादव, शिवपुर क्षेत्र की कांशीराम आवास कॉलोनी के संजीत गुप्ता और महिला चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें