फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार की मनमानी पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। स्थानीय भीटी गांव के कोटेदार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों की शिकायत है कि कोटेदार लोगों को घर बुलाकर अंगूठा लगवा लेता है और फिर गायब हो जाता है। लोग घंटों दुकान के बाहर खड़े रहते हैं। रविवार को भी ऐसा होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर भाजपा नगर अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत की। उनका कहना था कि कोटेदार की मनमानी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है और लोग भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें